सच्चा यार वहीं मिलता है
(Z/20/1384)
कहते हुए सुना है हमने
प्यार नहीं मिलता है
अरे! मधुशाला तो जाकर देखो
सच्चा यार वहीं मिलता है
मंदिर-मस्जिद प्यार अभी तक;
मिल के हम को बांटे हैं
दिली मोहब्बत राह में मिलते
बस कांटे ही कांटे हैं
सज धज के घूमने जाते सब
पर जो जैसा है ;
मधुशाला में मिलता है----
अरे! मधुशाला तो जाकर देखो
सच्चा यार वहीं मिलता है ------
जोर लगाते ,बातें करते
दिल की अपनी खोल के रखते
गम भी सारे खो जाते
प्रेम -मोहब्बत बातें करते
कभी तो हंसना ,कभी तो आंसू
रस जीवन का मिलता है
अरे! मधुशाला तो जाकर देखो
सच्चा यार वहीं मिलता है -------
प्यार के बड़ा पैमाना है ये
अपनों का मयखाना है ये
ना ही नौकरी ,ना ही चाकरी
अरे !बीवी बच्चे दूर रहें
जो भी कहना होता है
दिल की अपनी हम कहें
अरे बदला जमाना
मधुसाला ने जगह बनाई
दूध नहीं कोई पीता है
नहीं चाहिए लंबी जिंदगी
जहर प्यार से पीता है
मधुसाला में जाता है
मधुसाला में जीता है
प्रेम से सबसे कहता है
सच्चा यार वहीं मिलता है--------
(अर्चना व राज)
No comments:
Post a Comment