दूर कभी ना तुम जाओ
Z-13/1377
पास जरा तुम आओ
हमको भी बताओ
दिल की धड़कन से पूछो
दूर कभी ना जाओ
दिन रात तड़पता रहता हूं
याद में तेरी करता हूं
प्यार मेरा तुम बन जाओ
दूर कभी ना तुम जाओ --
मुझको तुम्हें बताना है
तेरी बाहों में खो जाना है
मेरे लिए ही तुम आई हो
क्या राज अभी छुपाई हो
कह दो सबसे बोल के तुम
सबको तुम ही बताओ
दूर कभी ना जाओ------
दिल से अपने पूछ के देखो
थोड़ा तुम भी जान के देखो
दिल से तुम्हें जवाब मिलेगा
साथ में मेरा ना ये छोड़ेगा
नफरत दूर हटा दो अब
हमको गले लगा लो अब
वक्त का यही तकाजा है
अब गुलशन को महकाओ-----
मिले ना तुम हम पछताएंगे
जब चिड़िया चुग गई खेत
हाथ मलते रह जाएंगे
जैसे मुट्ठी बिच खिसकता रेत
ऊपर वाला हमें मिलाया
तुमको मेरा पता बताया
दिल में अपने मुझे बसा लो
देर करो ना अब अपना लो
जल्दी-जल्दी अपना बनाओ
दूर कभी ना तुम जाओ
(अर्चना व राज)
No comments:
Post a Comment