इस साल आईएएस की परीक्षा में सबसे ज्यादा प्रेरणादायक सफलता यही है, हमारे बच्चों के पास सब कुछ होते हुए भी वह प्राप्त नहीं कर पाते जो इन्होंने किया है
झोपड़पट्टी से बाहर निकलकर यह मुकाम हासिल किया है
खुशियां तूने बाटी हैं
(Y/50/1363)
प्यार से तूने दिल जीता
है
दिल में तूने जगह बनाई
फूल खिले हैं गुलशन गुलशन
महफिल तुमने खूब सजाई
एक तरफ तेरी मेहनत थी
एक तरफ थे कांटे
हर पल देखा तुझको लड़ते
(और) कभी ना दुख को तूने
बांटे
आज उसी का फल है
मुरझाए देखो फूल खिला
खुशियां तूने बाटी हैं
तुमसे जो भी जब मिला-------1
जो काम कभी मुश्किल था
आसां तूने कर दिया
कभी किसी ने ना सोचा था
कैसे तूने सब किया
प्यार मोहब्बत तूने बढ़ाया
अब नहीं किसी से कोई गिला
खुशियां तूने बाटी हैं
तुमसे जो भी जब मिला-------2
तेरा बड़ा मुकाम था
मैंने देखी तेरी लड़ाई
मुझे सफलता दूर लगती थी
कमजोर कभी ना तू आई
यही सफलता ;नाज है सबको
तूने हटाई बड़ी सिला
खुशियां तूने बाटी हैं
तुमसे जो भी जब मिला-------3
बधाई हो बधाई
(अर्चना व राज)
No comments:
Post a Comment