Saturday, 19 August 2017

24---घर में होगा फिर दंगा-------

आज का हास्य
लोगो, भैया, पंगा

Y/37/1350

अरे घर में लोगो, भैया, पंगा
करेंगे मिल के सारे दंगा
अरे भैया! सोच समझ के चलना है
वरना
लोग कहेंगे हमें लफंगा------
फ्री में सलाह हम भी देते
कर लो घर में समझौता
शांति मिलेगी जीवन में
वरना
महंगा पड़ेगा ये सौदा
बच्चे भी ना मानेंगे
वे हमसे दूर रहेंगे
हमें लगेगा जैसे दुश्मन घर के
कसर न कोई छोड़ेगा -----अरे------/
मिलके करेंगे
फिर हम को नंगा
घर में होगा फिर दंगा-------
अरे! घर आएगा जब भी कोई
तारीफ मिलेगी ना हम को
मुंह फुला  के सब घूमेंगे
जैसे नाच नचाया हमने सबको
यादों में हम खो जाएंगे
सोचेंगे ,हमने क्या किया
और क्या दिया
अफसोस !होगा हमको सुन के
सब ने हमको धोखा दिया
प्यार भरी थी रा तें  गुजरी
मन था अपना चंगा-------
घर में होगा फिर दंगा-------

(अर्चना राज)

No comments:

Post a Comment