Saturday, 19 August 2017

14---------- कसम बहन को हम देते-----

आओ !मना ले रक्षाबंधन
रिश्ता बड़ा ही कोमल है
Z/30/1394
भाई बहन का प्यारा रिश्ता
दुनिया में सबसे बढ़के है
घर में खुशियां बांटे
चेहरे खिलते सबके हैं—
प्रेम के धागे में हम बधंते
कसम सुरक्षा की हम लेते
शकुन भरा है जीवन देना------
कसम बहन को हम देते-----
भाई बहन का प्यारा रिश्ता
बड़ा अनमोल है
मीठे इसके बोल हैं----1
खुशियों वाला जीवन देना
कसम बहन को हम देते-----
बीता बचपन पल पल !
यादों में हम रखते
वादा निभाना आसां न !
हमें चुनौती हर पल मिलती
बड़ा ही कोमल पावन है!
खुशियां रिश्ते से मिलती
बहन की खुशियों का सपना
पूरा सबको करना है
खुशियों का संसार बने
प्यार से इसे निभाना है
रिश्ता है अनमोल बड़ा
सारे जहां में
ना कोई इसका तोल है---
भाई बहन का प्यारा रिश्ता
बड़ा अनमोल है
मीठे इसके बोल हैं----
मीठे इसके बोल हैं----2
हंसते-हंसते लड़ते
लड़ते-लड़ते ;हमें रुलाता
मीठी मीठी बातें होती
मां का ध्यान भी आता
चर्चा घर पे करते
कितना प्यारा
कितना सुहाना !
रिश्ते अपने बनते
घर भी जैसे उपवन हो
दीप प्यार के जलते
शकुन भरा है जीवन देना
कसम बहन को हम देते-----
धन्य है देश हमारा
न! कोई आडम्बर
और खोल है
भाई बहन का प्यारा रिश्ता
बड़ा अनमोल है
मीठे इसके बोल हैं----
मीठे इसके बोल हैं----3
वक्त है बदला
समय भी बदला
बदल गए पैमाने
आज सुरक्षा सबसे पहले
दुश्मन खड़े हैं-;
सीना ताने
कभी ना छोड़ेगें----
कभी न भूले रिश्ते अपने
हम से ना बच पायेगा
धोखा दिया है जिसने---
- कसम खुदा की लेते आज
बहिन बेटियाँ अपनी सब है
हर पग हम करें सुरक्षा
पीछे हटे न पहले---
नहीं हटेंगे अब है
खुशियों का संसार बने
दुनिया के बोल हैं
भाई बहन का प्यारा रिश्ता
बड़ा अनमोल है
मीठे इसके बोल हैं----
मीठे इसके बोल हैं----4
Best wishes from Raj

No comments:

Post a Comment