Raj/A/6
हे शक्ति के दाता, भाग्य विधाता
भक्ति में तेरे डूबे हम हैं
कृपा तुम्हारी ऐसी हो
रहे बरसती हरदम हो
हमने ही जाना
प्रेम क पाठ तूं
ने सिखाया है
आती जब भी विपत्ति
सोया दे श जगाया है
तेरी ताकत के आगे
फीकी सारी संपत्ति
ताकत तेरी कृपा
तेरे साथ रहे
तो दूर करेंगे हर विपत्ति
कैसे मिले मुझको
शक्ति तेरी
अर्पित करोoo भक्ति या मेवा
हे नाथ नारायण वासुदेव
कैसे करूं मैं तेरी सेवा
कंस बकासुर पूतना
दुनिया जिन से घबराई
तेरी माया अपरंपार
मुक्ति तूने ही दिलाई
दुनिया फिर से संकट में
बढ़ रहे हैं अत्याचारी
खूनखराबा हर दिन होता
त्राहि -2करती दुनिया सारी
या तो प्रगट हो गोपाला
या शुभाशीष हो तेरा अपना
नजर उठाकर देख सके ना
तोडडूं उनके सारे
सपना
तेरी ताकत केआगे
बोने लगते मिट्टी पानी हवा
हे नाथ नारायण वासुदेवा
कैसे करूं मैं तेरी सेवा
आज है संकट चहूं ओर
चाहे भक्त और पुजारी
अंधकार छाया हरपल
जीवन दुख में बोझ है भारी
दे दो शक्ति मुझे भी दाता
मैं भी निभाऊ दुनियादारी
करें सामना डट कर हम
हे वसुदेव संकटहारी
सुखी समर्थ बनाकर
बदल दोमेराटेवा तुम
तेरा हे नाथ नारायण वासुदेव
कैसे करूं मैं तेरी सेवा
(archna raj)

No comments:
Post a Comment